आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ‘ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक धमाकेदार एंट्री की है. यह सीरीज उनके लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसने एक फिल्म मेकर के तौर पर उनकी अपनी पहचान और विजन को मजबूती से सबके सामने रखा. तेज-तर्रार राइटिंग, शानदार ह्यूमर और दिलचस्प कहानी के दम पर इस शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. क्रिटिक्स से लेकर आम जनता तक, हर किसी ने आर्यन के नए नजरिए और कैमरे के पीछे उनके गजब के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की है. सीरीज की शानदार कामयाबी के बाद आर्यन को अपने काम के लिए लगातार तारीफें मिल रही हैं. अब उन्हें ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ‘ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है. 75वीं सालगिरह के मौके पर उन्हें यह सम्मान दिया गया, जहां एक नए डायरेक्टर के तौर पर उनकी इस बड़ी उपलब्धि को सराहा गया.





