सड़क से नहीं हटाया ऑटो तो चालक को जमकर पीटा, प्रत्यक्ष दर्शी से गुहार लगाता रहा लेकिन कोई नहीं बचाया
शुभम कुमार/भागलपुर:भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर जहाज घाट से एक मारपीट का मामला सामने आया है. ऑटो चालक के साथ 2 लोगों ने मारपीट की है. मारपीट की वजह सड़क पर खड़े ऑटो को नहीं हटाना बताया जा रहा है. ऑटो चालक ने दबंग लोगों से बचाने के लिए गुहार लगाता, लेकिन नाकामयाब रहा. आरोप है की आरोपियों ने उसे खींचकर बेरहमी से पीट दिया. मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र का है.पीड़ित नाम मिट्ठू कुमार (21) बताया गया है और वह ऑटो चलाता है. नारायणपुर के भ्रमरपुर इलाके में रहता है. उसने बताया कि वह अपने ऑटो में बैठी हुई सवारियों को छोड़ने के लिए गया था, तभी दबंगो ने ऑटो में लाठी पीटते हुए उक्त स्थान से ऑटो हटाने के लिए कहा. तभी ऑटो चालक ने कहा कि ऑटो में क्यों लाठी पीट रहे हो लेकिन वह नहीं माने और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी.मारपीट करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है





