• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 21, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री की माता के अपमान को बताया निंदनीय

Indiaprimenews by Indiaprimenews
September 2, 2025
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, देश, समाचार, सोशल मीडिया
0
भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री की माता के अपमान को बताया निंदनीय
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री की माता के अपमान को बताया निंदनीय

शुभम कुमार/भागलपुर:भागलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आज भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध यात्रा निकाली। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा राजद से जुड़े लोगों द्वारा इस तरह का बयान देना न केवल प्रधानमंत्री की माता का अपमान है, बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा विरोध यात्रा की शुरुआत भाजपा भागलपुर इकाई के कार्यालय से की गई, जहां बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं। सभी ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी की तथा कांग्रेस और राजद के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी नेता की माता को इस तरह विवादों में घसीटना बेहद शर्मनाक है। यह भारतीय संस्कृति और समाज की परंपरा के खिलाफ है महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि “प्रधानमंत्री की माता का अपमान करना सीधे-सीधे एक महिला का अपमान है। राजनीति में विचारधारा और दलों की आलोचना हो सकती है, लेकिन किसी भी माता-पिता का इस तरह मजाक उड़ाना या अपमान करना असहनीय है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस मामले को लेकर पूरे राज्य में विरोध कार्यक्रम चलाएंगे इस विरोध यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थीं। सभी ने एकजुट होकर राहुल गांधी और राजद के नेताओं से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा महिला मोर्चा और उग्र आंदोलन करेगी।कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा ने की, लेकिन इसमें भाजपा भागलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार साह भी शामिल हुए। वे अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और महिलाओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश के नेता हैं, और उनकी माता का अपमान करना पूरे देश का अपमान है। इस तरह की ओछी राजनीति कांग्रेस और राजद की मानसिकता को दर्शाती है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है प्रदर्शन के दौरान शहर की सड़कों पर नारेबाजी और जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने महिला मोर्चा की इस कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि राजनीति को व्यक्तिगत हमलों तक ले जाना लोकतंत्र के लिए घातक है भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि विरोध यात्रा केवल भागलपुर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे राज्यव्यापी आंदोलन का रूप दिया जाएगा। पार्टी का मानना है कि प्रधानमंत्री की माता का अपमान करके विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान पर चोट पहुंचाई है

Tags: bhagalpurbiharnews
Previous Post

गरीब मां की तपस्या उसके बेटे की पीड़ा ये शाही खानदानों में पैदा हुए युवराज नहीं समझ सकते:मोदी

Next Post

वैष्णो देवी यात्रा भूस्खलन के बाद 7 दिन से रुकी, होटल वाले श्रद्धालुओं की मदद में आगे

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
वैष्णो देवी यात्रा भूस्खलन के बाद 7 दिन से रुकी, होटल वाले श्रद्धालुओं की मदद में आगे

वैष्णो देवी यात्रा भूस्खलन के बाद 7 दिन से रुकी, होटल वाले श्रद्धालुओं की मदद में आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

युवा भारत चंदवा की बैठक सम्पन्न,रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू

युवा भारत चंदवा की बैठक सम्पन्न,रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू

March 20, 2026
नववर्ष:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदवा ने आदि सरसंघचालक को किया प्रणाम

नववर्ष:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदवा ने आदि सरसंघचालक को किया प्रणाम

March 19, 2026
अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

March 17, 2026
भारतीय नववर्ष के स्वागत में मंगलवार को चंदवा पूरी तरह भगवामय नजर आया

भारतीय नववर्ष के स्वागत में मंगलवार को चंदवा पूरी तरह भगवामय नजर आया

March 17, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In