• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

भागलपुर में फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

Indiaprimenews by Indiaprimenews
September 7, 2025
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, क्राइम, देश, राजनीति, समाचार, सोशल मीडिया
0
भागलपुर में फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भागलपुर में फिलिस्तीन का झंडा लहराने और सर तन से जुदा पर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

भागलपुर में शनिवार को एक विवादास्पद घटना भागलपुर रेलवे स्टेशन से सामने आई

बरुन कुमार/भागलपुर:शहर के स्टेशन चौक पर कुछ युवकों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया और इस दौरान “इजराइल मुर्दाबाद” तथा “फिलिस्तीन जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। यह तक की सर तन से जुदा जेसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन और पाकिस्तान जैसे देश आतंकवादियों को शरण देते रहे हैं, ऐसे में उनके समर्थन में झंडा लहराना और नारेबाजी करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। चौबे ने मांग की कि प्रशासन तुरंत इस घटना में शामिल युवकों की पहचान करे, उन्हें गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा दे।उन्होंने यह भी कहा कि इन युवकों के पीछे जो भी लोग या संगठन हैं, उन तक भी पुलिस को पहुँचना चाहिए और कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।अश्विनी चौबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ समाज में तनाव और वैमनस्य पैदा करती हैं। उन्होंने 1989 में भागलपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए थे और इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी पर थी।उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर कांग्रेस और राजद मिलकर बिहार की शांति और भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं, क्योंकि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।चौबे ने कहा, “यह कृत्य न केवल देश के कानून के खिलाफ है, बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक सौहार्द पर भी सीधा आक्रमण है। भागलपुर और बिहार की जनता इस तरह की साजिश को समझती है और समय आने पर कांग्रेस तथा राजद को इसका जवाब जरूर देगी।उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की और कहा कि अगर दोषियों को समय पर गिरफ्तार कर विधि-सम्मत कार्रवाई नहीं की गई तो यह राज्य की शांति के लिए खतरा साबित हो सकता है।फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और स्टेशन चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि झंडा लहराने वाले युवकों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि शांति बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसको लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने भी कहा है हम लोगों के सामने यह घटना का वीडियो सामने आया है इस पर संज्ञान लिया जा रहा है जल्द उम्मीद है ऐसे युवक को गिरफ्तार कर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Tags: bhagalpurbiharnews
Previous Post

लायंस क्लब मुरलीगंज उड़ान के द्वारा किया गया विशेष सम्मान समारोह का आयोजन

Next Post

गड्ढों और धूल से परेशान लोग,युवा मोर्चा ने लगाई मरम्मत की गुहार

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
गड्ढों और धूल से परेशान लोग,युवा मोर्चा ने लगाई मरम्मत की गुहार

गड्ढों और धूल से परेशान लोग,युवा मोर्चा ने लगाई मरम्मत की गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

January 31, 2026
ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

January 31, 2026
टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

January 31, 2026
प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

January 31, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In