भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से झूलकर दी अपनी जान
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
नारायण कुमार/भागलपुर,बिहार:भागलपुर के बरारी थाना के एक महिला ने अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की हर अस्तर से जांघ पड़ताल में जुट गई है।मृतका के परिजनों का मानना है, महिला ने सुबह अपने दो बेटे और एक बेटी को स्कूल भेजा, जिसके बाद यह घटना घटी ।जब काफी देर तक महिला बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने जाकर देखा, जहां वह फंदे से झूलती हुई पाई गई।मृतका के पति का नाम ईमतीयाजूल बताया गया है, जो सऊदी अरब में रहकर कामकाज करते हैं मृतका की सास जोहरा बेगम ने बताया ।उनका बेटा करीब 9 महीने पहले भागलपुर आया था और उसके बाद से लगातार सऊदी अरब में काम कर रहा है उन्होंने बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2013 में हुई थी।जोहरा बेगम का यह भी कहना है कि परिवार को किसी भी तरह का कोई शक या आशंका नहीं थी उन्होंने कहा, “सुबह भी वह बिल्कुल सामान्य थी और बच्चों को स्कूल भेजी थी।हमें जरा भी कोई तरफ की भनक नहीं था।ऐसा कोई कदम उठाएगी परिवार के अन्य सदस्यों में ससुर समसूल, भैसूर हसनौन उर्फ नेपाली तथा मृतका के भाई शाहनवाज का नाम सामने आया है।हालांकि, घटना के बाद परिवार के लोग घटना की वजह बताने से कतरा रहे हैं,जिससे घटना की मामला और भी सवाल खड़े हो रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का खुलासा होने की बात कहा।फिलहाल यह सवाल बना हुआ है कि जब सब कुछ सामान्य था तो महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों और कैसे उठाया। यह मामला अब पूरी तरह रहस्यमय और पुलिस जांच का विषय बन चुकी है।





