Bigbreaking:झारखंड राज्य में लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में बस पलटी गई है। कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। प्रशासन अलर्ट मोड में थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंचे। घटनास्थल के लिए एंबुलेंस भी रवाना हुई है।अस्पताल में भारी संख्या में घायलों को लाया गया है। जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फाल लोटा पानी कार्यक्रम (पारंपरिक कार्यक्रम) के लिए जा रहे थे।





