• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, January 31, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home देश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भागलपुर के किसानों को दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

Indiaprimenews by Indiaprimenews
September 7, 2025
in देश, समाचार, सोशल मीडिया
0
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भागलपुर के किसानों को दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भागलपुर के किसानों को दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

शुभम कुमार/भागलपुर:किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग द्वारा भागलपुर जिले में एक नई पहल की गई है। जिले की सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में 26 अगस्त से 25 सितम्बर 2025 तक “किसान सहकारी चौपाल” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को सहकारिता विभाग की 13 प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।इस जन-जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों तक योजनाओं की जानकारी सरल, सहज और प्रभावशाली तरीके से पहुँचाना है ताकि वे योजनाओं का लाभ ले सकें। राज्य सरकार द्वारा दक्षिण बिहार के सभी जिलों में एक समान रूप से यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत चयनित नाट्य एजेंसियों को निर्धारित रूट चार्ट और समयानुसार सभी पैक्सों में योजनाओं पर आधारित स्क्रिप्ट के अनुसार प्रस्तुति देनी है।संबंधित कलाकारों को इस अभियान से पूर्व विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें विभागीय योजनाओं को Slot के अनुसार कैसे प्रस्तुत किया जाए, यह स्पष्ट किया गया। नुक्कड़ नाटक के दौरान योजनाओं के नाम, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ को स्थानीय भाषा में रोचक शैली में दर्शाया जाएगा, जिससे किसानों की समझ में आसानी हो।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नाट्य प्रस्तुति की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यदि किसी भी स्थल से विभागीय पदाधिकारियों द्वारा असंतोषजनक रिपोर्ट प्राप्त होती है, तो उस एजेंसी को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया से न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, बल्कि प्रस्तुति की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और किसानों को योजनाओं से जुड़ने में सहायता मिलेगी। विशेषकर युवा किसानों और महिला किसानों में इस माध्यम से जागरूकता लाने की अपेक्षा की जा रही है।सरकार का मानना है कि यदि योजनाएं सही लाभार्थियों तक पहुंचें तो कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। नुक्कड़ नाटक जैसी पारंपरिक एवं प्रभावी विधा को अपनाकर यह प्रयास निश्चित रूप से एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Tags: bhagalpurbiharnews
Previous Post

नाथनगर अंचल में बाढ़ राहत में अनियमितता:जनप्रतिनिधियों ने NH-80 पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

Next Post

हमारी योजना सभी प्रभावित गांवों तक पहुंचने की है:सोनू सूद

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
हमारी योजना सभी प्रभावित गांवों तक पहुंचने की है:सोनू सूद

हमारी योजना सभी प्रभावित गांवों तक पहुंचने की है:सोनू सूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

हमारा देश एक संघीय राष्ट्र है और हम भारत सरकार का हिस्सा हैं:राधाकृष्ण किशोर

January 31, 2026
ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

ठेकेदारों को दो साल बाद भी उनके बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया है:टी. रवि

January 31, 2026
टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

टीसीई का काम किसी भी परिस्थिति में 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा:नृपेंद्र मिश्रा

January 31, 2026
प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं

January 31, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In