नई दिल्ली:अभिनेता सोनू सूद ने कहा, “पहले हम बागपुर जा रहे हैं, फिर सुल्तानपुर लोधी, फिर हम इस बेल्ट में फिरोजपुर, फाजिल्का, अजनाला जाएंगे हर कोई आगे आ रहा है लेकिन बहुत से लोगों को जुड़ने की जरूरत है ताकि पंजाब जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो सके, यह निश्चित रूप से मुश्किल है लेकिन पंजाब को अपने पैरों पर वापस खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि राशन सभी तक पहुंच गया है लेकिन समस्या उनकी आजीविका की है, जिसे फिर से प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि वे जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े हो सकें। हमारी योजना सभी प्रभावित गांवों तक पहुंचने की है।”





