मुंबई:बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दो दिन पहले सांस की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों और परिवार की सहमति से अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा।डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से धर्मेंद्र कभी अस्पताल में भर्ती होते थे, तो कभी घर लौटते थे। इस बार उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे छुट्टी दी गई।धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अब वे घर पर आराम करेंगे। उन्होंने मीडिया और लोगों से आग्रह किया कि इस समय किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और धर्मेंद्र की और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। परिवार ने उन सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने धर्मेंद्र की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की।सुरक्षा के लिहाज से जुहू स्थित उनके घर की गली को पुलिस ने बंद कर दिया है, ताकि बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा न हों और धर्मेंद्र और उनके परिवार को शांति मिल सके।





