स्कूल में बच्चों को दी गई भावभीनी विदाई

चंदवा:स्थानीय चंदवा के बाल सृष्टि उच्च विद्यालय में आज कक्षा 10 वी के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुई। छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज सिंह पप्पू ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और संस्कार ही सफलता की कुंजी हैं। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन की यादें साझा कीं, जिससे माहौल भावुक हो गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि मोहिनीश कुमार और सौरभ पाण्डेय ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की वही मौके पर सृष्टि सिंह शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






