• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी

Indiaprimenews by Indiaprimenews
March 16, 2026
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, देश, समाचार, सोशल मीडिया
0
टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी

चंदवा। पुरुलिया से चलकर आनंद विहार (दिल्ली) जाने वाली आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस (14021/14022) के टोरी जंक्शन पहुंचने पर शनिवार रात उत्साह का माहौल देखने को मिला। टोरी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में लातेहार विधायक प्रकाश राम ने रात करीब 9 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और फूलों से सजी ट्रेन का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान बरकाकाना डीटीएम हंसराज सिंह ने विधायक प्रकाश राम को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन टोरी जंक्शन के स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने किया। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार, वाणिज्य निरीक्षक आशुतोष कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहाय समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।इस अवसर पर विधायक प्रकाश राम, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज तथा सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने ट्रेन के पायलट और को-पायलट को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया तथा सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि पुरुलिया से रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, वाराणसी, अयोध्या धाम और लखनऊ होते हुए आनंद विहार (दिल्ली) तक चलने वाली यह ट्रेन क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे टोरी, चंदवा, बालूमाथ, लातेहार सहित आसपास के हजारों यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में इलाज कराने जाने वाले मरीजों को अब ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी।वहीं विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज ने रेलवे के वरीय अधिकारियों से टोरी जंक्शन पर मूलभूत सुविधाओं में विस्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये का राजस्व देने वाला टोरी जंक्शन आज भी कई आवश्यक सुविधाओं से वंचित है। यहां यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।मौके पर शिवकेश्वर यादव, श्रवण गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, रवि पांडुरंग, राहुल जायसवाल,छोटू कुमार,अंकित कुमार गोलू ,राजू कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, यात्री और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Tags: Jharkhandnews
Previous Post

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर जीत हासिल की

Next Post

चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद

Indiaprimenews

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद

चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद

March 16, 2026
टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी

टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी

March 16, 2026
लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर जीत हासिल की

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर जीत हासिल की

February 27, 2026
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’

February 27, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In