• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home Uncategorized

चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद

Indiaprimenews by Indiaprimenews
March 16, 2026
in Uncategorized
0
चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद

चंदवा: प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए 127.69 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों (37.154 किमी) और 32 पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर चंदवा प्रखंड में खुशी का माहौल है। इस योजना के तहत चंदवा प्रखंड में चार महत्वपूर्ण सड़कों को मंजूरी मिली है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। चंदवा प्रखंड में जिन सड़कों को मंजूरी मिली है उनमें आरईओ रोड से चुटवाग परहैया टोला, एनएच-99 से दामोदर परहैया टोला, एनएच-75 से लतडाग तथा आरईओ रोड से सेरक सड़क शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से यह जानकारी चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह को प्राप्त हुई है। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। भाजपा नेता अमित गुप्ता ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत ये सड़कें चंदवा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच और आसान होगी। भाजपा नेता राजकुमार पाठक, आदर्श रवि राज, मनोज पाठक, जागेश्वर गंझु, राजीव उरांव, प्रेम उरांव, निर्मल उरांव और सावन परहिया समेत कई भाजपाइयों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद कालीचरण सिंह के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Previous Post

टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद

चंदवा प्रखंड में चार सड़कों को मिली मंजूरी, सांसद कालीचरण सिंह को भाजपा नेताओं ने दिया धन्यवाद

March 16, 2026
टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी

टोरी जंक्शन पर आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, विधायक प्रकाश राम ने दिखाई हरी झंडी

March 16, 2026
लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर जीत हासिल की

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर जीत हासिल की

February 27, 2026
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’

February 27, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In