स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
शुभम कुमार/भागलपुर:भागलपुर आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन के सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार,सिटी डीएसपी अजय चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे सम्मान, उल्लास और धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। इसी क्रम में कार्यक्रम की समुचित तैयारी को लेकर सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि सुरक्षा, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आमंत्रण पत्र और झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को समय पर पूरा करें ताकि 15 अगस्त को जिले में भव्य और सफल आयोजन हो सके





