• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home देश

DEO कार्यालय सुपौल के उच्च वर्गीय लिपिक अमोल झा निलंबित

Indiaprimenews by Indiaprimenews
August 2, 2025
in देश, वीडियो, समाचार, सोशल मीडिया
0
DEO कार्यालय सुपौल के उच्च वर्गीय लिपिक अमोल झा निलंबित
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DEO कार्यालय सुपौल के उच्च वर्गीय लिपिक अमोल झा निलंबित

कुणाल/सुपौल:मधेपुरा में निर्धारित हुआ निलंबन मुख्यालय, 90 दिनों में पूरी होगी जांचएंकर:- क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, कोसी प्रमंडल, सहरसा ने कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक अमोल झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल के पत्रांक 291 दिनांक 31 जुलाई 2025 के आधार पर की गई है, जिसमें अमोल झा के विरुद्ध गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का आरोप लगाया गया है। आदेश के अनुसार श्री झा द्वारा एक महत्वपूर्ण संचिका को समय पर प्रस्तुत नहीं किया गया, जो उनकी लापरवाही और गलत मंशा को दर्शाता है। शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में यह मामला सामने आया। गौरतलब है कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के निर्देशानुसार किसी भी निलंबन के एक माह के भीतर आरोप पत्र गठित कर 12 माह में कार्यवाही पूरी की जानी चाहिए। वहीं, तीन माह के भीतर आरोप पत्र नहीं बनने की स्थिति में निलंबन स्वतः समाप्त माना जाएगा।उक्त निर्देशों की अवहेलना को देखते हुए अमोल झा के विरुद्ध बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। निलंबन अवधि में श्री झा का मुख्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मधेपुरा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियम 10 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।विभागीय जांच की प्रक्रिया हेतु संचालन पदाधिकारी के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहरसा तथा प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, सुपौल को नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों को 90 दिनों के भीतर जांच पूरी कर विहित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। आरोपी को आरोप पत्र की प्रति उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। इधर, डीईओ संग्राम सिंह ने कहा कि जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में उच्च वर्गीय लिपिक की लापरवाही सामने आई थी। उसी आलोक में कार्रवाई हुई है।

Tags: biharnews
Previous Post

अंचल कार्यालय में अचानक छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Next Post

सुलतानगंज:गंगा का जलस्तर खतरें के निशान से बढ़ रहा है,घर छोड़कर लोग कर रहे पयालन

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
ममलखा के चायचक और मसाड़ु में भीषण गंगा कटाव,ग्रामीणों ने जताया आक्रोश,वोट बहिष्कार की चेतावनी

सुलतानगंज:गंगा का जलस्तर खतरें के निशान से बढ़ रहा है,घर छोड़कर लोग कर रहे पयालन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर जीत हासिल की

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर जीत हासिल की

February 27, 2026
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’

February 27, 2026
आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ‘ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक धमाकेदार एंट्री की है

आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ‘ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक धमाकेदार एंट्री की है

February 27, 2026
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा,”बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा,”बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी

February 27, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In