रायपुर,छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ की इस पवित्र भूमि पर किसानों से बातचीत करने आया हूं। दुर्ग जिले में मैंने किसानों से मुलाकात की और देखा कि वहां प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जा रही हैं। प्रगतिशील किसान कई दिनों से मुझसे अपने काम को देखने के लिए आने का अनुरोध कर रहे थे। आज मैं उनके प्रयोगों का अवलोकन करूंगा और उनसे चर्चा भी करूंगा.





