• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 21, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home देश

पांकी विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Indiaprimenews by Indiaprimenews
January 31, 2026
in देश, बिज़नेस, राजनीति, समाचार, सोशल मीडिया
0
पांकी विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का हुआ शिलान्यास
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पांकी विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

सोनू कुमार/(पांकी):पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के अनुपस्थिति में विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने शनिवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए पांकी प्रखंड के सुड़ी गांव में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। यह निर्माण कल्याण विभाग के द्वारा की जाएगी। पांकी प्रखंड के सुड़ी में सरना स्थल का सुंदरीकरण निर्माण के साथ कुल 19 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। ग्राम सुड़ी में सरना स्थल का सुंदरीकरण, कुसड़ी चमराहा टोला में सरना स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, बनई मसना स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, बनई जमहरिया में सरना स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, लावाबार में सरना स्थल का सुंदरीकरण, बिहरा सिधवन टोला में सरना स्थल का सुंदरीकरण, सालमदिरी में हड़गड़ी का चाहरदिवारी निर्माण, इरगु में सरना स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, अहीर गुरहा में सरना स्थल का सुंदरीकरण, होइयो में सरना स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, लावाबार में हड़गड़ी स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, चंदवार में सरना स्थल का सुंदरीकरण, महुगांई में सरना स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, जांजो में सरहुल गंवहेल देव स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, पोरसम में सरना स्थल का चाहरदीवारी निर्माण, भांग में जाहेर स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, इरगु में सरना स्थल का चाहरदीवारी निर्माण के साथ मनातू प्रखंड के कैराडीह में सरना स्थल का चाहरदिवारी निर्माण, तरहसी के बजलपुर उतरी टोला में हड़गड़ी स्थल का चाहरदिवारी निर्माण सहित कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। विधायक जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि माननीय विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता हर वर्ग के लोगों को विकास से जोड़ रहे हैं। आनेवाले समय में पांकी विधानसभा क्षेत्र हर मामले में आगे रहेगा। कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जनता से किये गये वादे को पूरा करने का प्रयास जारी है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।विधायक के सक्रिय कार्यकर्ता गोल्डन खान, सुनील कुशवाहा, गोपाल यादव, भोला उरांव, सकेंद्र उरांव, कन्हाई उरांव, सतेंद्र उरांव, महावीर उरांव, बिगन उरांव, होरिल यादव, नंदू राम, हीरा राम, अनिल राम, सुनील राम, देवन शर्मा, देवेंद्र मोची, चतुर्गुण मांझी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Tags: Jharkhandnews
Previous Post

सेवा व संवेदनाओं की मिसाल बने शिक्षक अमूल्य रत्न द्विवेदी, भावनात्मक विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान

Next Post

स्कूल में बच्चों को दी गई भावभीनी विदाई

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
स्कूल में बच्चों को दी गई भावभीनी विदाई

स्कूल में बच्चों को दी गई भावभीनी विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

युवा भारत चंदवा की बैठक सम्पन्न,रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू

युवा भारत चंदवा की बैठक सम्पन्न,रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू

March 20, 2026
नववर्ष:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदवा ने आदि सरसंघचालक को किया प्रणाम

नववर्ष:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदवा ने आदि सरसंघचालक को किया प्रणाम

March 19, 2026
अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

March 17, 2026
भारतीय नववर्ष के स्वागत में मंगलवार को चंदवा पूरी तरह भगवामय नजर आया

भारतीय नववर्ष के स्वागत में मंगलवार को चंदवा पूरी तरह भगवामय नजर आया

March 17, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In