युवा भारत चंदवा की बैठक सम्पन्न,रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू
चंदवा:गुरुवार की शाम युवा भारत चंदवा की एक महत्वपूर्ण बैठक अविनाश कुमार टूटू के आवास पर श्रवण प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष रविराज द्वारा आगामी श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए।बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत बस स्टैंड चंदवा में अखाड़ा प्रदर्शन सह पुरस्कार वितरण, वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार शाम 4:30 से 5:00 बजे के बीच झंडा मिलान, महाष्टमी के दिन भव्य बाइक जुलूस तथा रामनवमी के बीच पड़ने वाले मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं रामनवमी के दिन सुबह सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान वेश में भक्ति ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा।

बैठक के दौरान आयोजकों ने सभी पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। जुलूस के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने, रामनवमी के दिन धार्मिक वस्त्र धारण करने, मुख्य मार्गों के दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को भगवा झंडों से सजाने तथा सभी क्षेत्रों को भगवामय बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रमुख सड़कों के दोनों छोर पर महावीर ध्वज लगाने और अधिक से अधिक संख्या में बाइक जुलूस में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।बैठक में विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार भी रखे। महावीर मंडल हरैया के अध्यक्ष मिथलेश साहू ने कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिए, वहीं आशीष गुप्ता ने झंडा मिलान की महत्ता पर प्रकाश डाला। अंकित कुमार गोलू,विनय कुमार रिकी एवं अनिकेत भास्कर ने बाइक जुलूस को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। अमित गुप्ता मोनू ने मार्ग में पड़ने वाले अखाड़ों को लेकर सुझाव रखा, जबकि रवि पांडुरंगा ने डेमटोला से आने वाले जुलूस के स्वागत की जिम्मेदारी लेने की बात कही। सौरभ कुमार बिट्टू ने सोशल मीडिया प्रचार को प्रभावी बनाने पर बल दिया तथा रिंकू कुमार ने शहर को भगवा झंडों से सजाने की अपील की। राहुल जायसवाल ने समय पालन और समन्वय पर जोर दिया, वहीं कैलाश जायसवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाइक जुलूस को लेकर जागरूकता बढ़ाने की बात कही। बैठक में कुछ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई, जिन पर अंतिम निर्णय अभिभावकों के साथ होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा। बैठक में अरुण कुमार प्रिंस, विक्की साहू, दुर्गा चौधरी, सत्यनारायण साहू, अंकित, अपूर्व, प्रतीक, छोटू कुमार, विजय कुमार गुड्डू, उदय,कृष्णा कुमार, मंटू सोनी, सीताराम, पंकज बिश्वास, मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




