बुध बाजार के चौक में स्थापित किया गया लादू बाबू का प्रतिमा
चंदवा:जनसंघर्ष और सामाजिक सरोकारों के प्रतीक रहे प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद साहू ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन आदर्श रविराज एवं अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लादू बाबू की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुआ। प्रतिमा का अनावरण उनके भाई रामनाथ गुप्ता उर्फ राम बाबू एवं उनकी पत्नी पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष लातेहार अनीता देवी के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रामयश पाठक, निर्मल शर्मा, महेंद्र साहू , चन्द्रदीप प्रसाद, विजय कुमार, प्रदीप ठाकुर, कुशेश्वर साव, डॉ. हैदरी, मो. अब्दाल एवं अजय वैद्य समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि लादू बाबू ने हमेशा समाज के हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित कर दिया था। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में लादू बाबू जैसे समाजसेवी बिरले ही देखने को मिलते हैं।सभा में वक्ताओं ने कहा कि कोयला माफियाओं के खिलाफ आंदोलन और जनहित की आवाज बुलंद करने के कारण उनकी निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बावजूद इसके उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा व एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस दौरान अगले वर्ष तक लादू बाबू के जीवन और संघर्ष पर आधारित एक पुस्तक प्रकाशित करने की भी घोषणा की गई। लादू बाबू के भाई मिथलेश प्रसाद उर्फ पीकू साहू के द्वारा गरीबों के बीच छाता और धोती साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद, हरिनंदन दुबे, अजय चौधरी, अजय कुमार, अशोक सिंह जडेजा, रामकृष्ण मिश्रा, अनिल भगत, रमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, हरदेव साहू, दीपक कुमार, अरुण शर्मा, गोपाल जायसवाल, चंद्रभूषण केसरी, प्रमोद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद




