चंदवा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
चंदवा:सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से अंचल प्रशासन चंदवा द्वारा बस अड्डा परिसर में एक सूचना बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड के माध्यम से सभी बस संचालकों एवं वाहन चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी बसों एवं वाहनों को नियमित रूप से बस अड्डे में ही खड़ा करें तथा सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर अवैध एवं अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करना है।बताते चले स्थानीय अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा लगातार क्षेत्र के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं वही स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे चंदवा बाजार एवं मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।




