झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन 12 सितंबर को
चंदवा:झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन (संबंधित एटक) का दूसरा वार्षिक सम्मेलन आगामी 12 सितंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे से सरोज नगर स्थित लादू बाबू बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। यह एक दिवसीय आवासीय सम्मेलन होगा।सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मजदूर यूनियन के नेता प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि कार्यक्रम में लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से यूनियन के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन जिले में मजदूरों और किसानों के संघर्ष की आगामी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सम्मेलन के माध्यम से मजदूरों और किसानों के मुद्दों को लेकर भविष्य में आंदोलनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी।सम्मेलन के दौरान यूनियन द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों का लेखा-जोखा एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा मजदूरों और किसानों के हित में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव के.डी. सिंह, निर्माण कामगार संघ के महासचिव सह एटक केंद्रीय सदस्य नारायण पूर्वे तथा भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शामिल होंगे।सम्मेलन की सफलता को लेकर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर बैनर, पोस्टर एवं पार्टी के झंडे लगाए जा रहे हैं।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष इंदुभूषण पाठक बनाए गए हैं। स्वागत समिति में मो. अलाउद्दीन उर्फ पप्पू, माखन प्रसाद चौरसिया, अनिल साहू, धनेश्वर तुरी, रविंद्र भोक्ता, मछिन्दर लोहरा, सुरेश बसपती, राजेंद्र तुरी, ओमप्रकाश साहू, अशोक गंझू, शर्मा गंझू, रंथु भोक्ता, किटका गंझू, बाबूलाल गंझू, नन्दलाल सिंह, गोविंद भोक्ता, संजय गोप, गणेश गंझू, जितवहन गंझू, बालेश्वर भोक्ता, प्रेम तुरी एवं केशो प्रजापति को शामिल किया गया है।



