• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

इलाज की उड़ान बनी अंतिम सफर: चतरा के जंगलों में एयर एंबुलेंस क्रैश, उम्मीदें राख में तब्दील

Indiaprimenews by Indiaprimenews
February 23, 2026
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, आरोग्य और स्वस्थ, ट्रेवल्स, तकनीकी, देश, बिज़नेस, समाचार, सोशल मीडिया
0
इलाज की उड़ान बनी अंतिम सफर: चतरा के जंगलों में एयर एंबुलेंस क्रैश, उम्मीदें राख में तब्दील
0
SHARES
880
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इलाज की उड़ान बनी अंतिम सफर: चतरा के जंगलों में एयर एंबुलेंस क्रैश, उम्मीदें राख में तब्दील

लातेहार/चतरा (झारखंड):झारखंड के आसमान में सोमवार की शाम उड़ान भरती एक उम्मीद अचानक राख बनकर जंगलों में बिखर गई। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसारी-करमाटांड़ गांव के पास घने जंगलों में एयर एंबुलेंस के गिरने की खबर जैसे ही फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। जंगल की खामोशी को चीरती हुई एक जोरदार आवाज आई और फिर धुएं का गुबार… मानो किसी की आखिरी सांस आसमान में ही थम गई हो। शाम 7:11 बजे एयर एंबुलेंस ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। भीतर जिंदगी बचाने की जद्दोजहद थी, बाहर परिजनों की प्रार्थनाएं।लेकिन टेकऑफ के महज 23 मिनट बाद, करीब 7:34 बजे विमान का रडार से संपर्क टूट गया। कुछ ही देर में खबर आई—विमान चतरा के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। इस एयर एंबुलेंस में सात लोग सवार थे दो पायलट, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो परिचारक और वह मरीज, जिसकी सांसों को बचाने के लिए यह पूरी उड़ान भरी गई थी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 41 वर्षीय संजय कुमार की मौत हो गई है। अन्य लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन आशंकाएं गहरी हैं। संजय कुमार लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सरोजनगर निवासी थे।

जलने की गंभीर पीड़ा से जूझ रहे संजय को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। परिवार की आंखों में उम्मीद थी कि राजधानी के अस्पताल में पहुंचते ही शायद जिंदगी फिर मुस्कुरा उठेगी। घर में दुआएं हो रही थीं, रिश्तेदार दिल थामे बैठे थे। लेकिन किसे पता था कि यह उड़ान इलाज नहीं, एक अनहोनी की ओर जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत दल घने जंगलों की ओर दौड़े। ऊबड़-खाबड़ रास्ते, अंधेरा और जंगल की भयावह खामोशी इन सबके बीच बचावकर्मी जीवन की तलाश में जुटे रहे। हर कदम पर एक ही उम्मीद थी शायद कोई सांस अभी बाकी हो।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और संबंधित एजेंसियां जांच में लग गई हैं। हादसे के कारणों पर अभी रहस्य का पर्दा है। रडार से संपर्क टूटने के बाद विमान का कोई संकेत नहीं मिला, और फिर जो मिला, वह दिल दहला देने वाला था। चतरा के जंगलों में बिखरे इस मलबे ने सिर्फ एक विमान को नहीं, कई सपनों को तोड़ दिया। यह हादसा याद दिलाता है कि जिंदगी कितनी नाजुक है एक पल में उम्मीदों की उड़ान, अगले ही पल खामोशी में तब्दील। पूरे इलाके में मातम है, और हर आंख नम।

Previous Post

सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो

Next Post

रेसिंग कार जैसी आवाज से हड़कंप जंगल में दौड़े 300 ग्रामीण, विमान के मलबे तक पहुंची मानवता की रोशनी

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
इलाज की उड़ान बनी अंतिम सफर: चतरा के जंगलों में एयर एंबुलेंस क्रैश, उम्मीदें राख में तब्दील

रेसिंग कार जैसी आवाज से हड़कंप जंगल में दौड़े 300 ग्रामीण, विमान के मलबे तक पहुंची मानवता की रोशनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

चंदवा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस,वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंद्र पाण्डेय ने किया झंडोत्तोलन

August 17, 2026
ग्रीनफील्ड अकादमी में देशभक्ति के उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

ग्रीनफील्ड अकादमी में देशभक्ति के उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 17, 2026
अस्पताल में मिले झारखंड के दो चेहरे,आंखों की जांच से शुरू हुई बात पहुंची गांव-जंगल और भविष्य तक

अस्पताल में मिले झारखंड के दो चेहरे,आंखों की जांच से शुरू हुई बात पहुंची गांव-जंगल और भविष्य तक

August 13, 2026
शौंडिक जायसवाल समाज ने किया शोक सभा

शौंडिक जायसवाल समाज ने किया शोक सभा

August 2, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In