• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, January 21, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

बॉर्डर से सटे तीन जगहों पर बादल फटा

Indiaprimenews by Indiaprimenews
August 18, 2025
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, देश, समाचार, सोशल मीडिया
0
बॉर्डर से सटे तीन जगहों पर बादल फटा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने से तबाही मची है। रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बॉर्डर से सटे तीन जगहों पर बादल फटा। इनमें जोद घाटी इलाके की स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं। मथरे चक, बगार्ड-चंगड़ा और दिलवान-हुटली में भी भारी भूस्खलन हुआ, जिससे कई घर और सड़कें मलबे में दब गईं।14 अगस्त को भी किश्तवाड़ के चसोटी इलाके में बादल फटने की घटना हुई थी और अब तीन दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है। जोद गांव का शहर से संपर्क टूट गया था, हालांकि रेस्क्यू टीम ने कठिनाई के बाद वहां पहुंचकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कई घरों में पानी और मलबा कई फीट तक भर गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कठुआ डिप्टी एसपी राजेश शर्मा ने बताया कि भूस्खलन में दो से तीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका है। जांगलोट समेत नेशनल हाईवे पर कई जगह सड़क टूट गई है और रेलवे ट्रैक पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।इधर, हिमाचल प्रदेश में भी मानसून कहर बरपा रहा है। सुबह करीब चार बजे कुल्लू जिले के टकोली में बादल फटने से भारी तबाही हुई। पनारसा और नगवाई में फ्लैश फ्लड से चारों तरफ मलबा फैल गया, जिससे गांवों और सड़कों की हालत बिगड़ गई है।इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर में 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और लैंडस्लाइड की संभावना जताई गई है।लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं से पहाड़ी राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग दहशत में हैं।

Tags: news
Previous Post

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग

Next Post

गुजरात के नवसारी में 50 फीट ऊंचा झूला टूटकर गिरा:दो बच्चों समेत 5 लोग घायल

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
गुजरात के नवसारी में 50 फीट ऊंचा झूला टूटकर गिरा:दो बच्चों समेत 5 लोग घायल

गुजरात के नवसारी में 50 फीट ऊंचा झूला टूटकर गिरा:दो बच्चों समेत 5 लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक

दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक

January 20, 2026
सीओ व कंप्यूटर ऑपरेटर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 20,000 रुपये घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

टीचर की हत्या करने की प्लानिंग,भागलपुर में 50 हजार में दो शूटर हुआ था हायर

January 19, 2026
बेलदौर के रामनगर में सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मातम

भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से झूलकर दी अपनी जान

January 19, 2026
तेजस्वी यादव को जनता ने नकार दिया है:डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

तेजस्वी यादव को जनता ने नकार दिया है:डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

January 19, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In