शौंडिक जायसवाल समाज ने किया शोक सभा
चंदवा:शौंडिक जायसवाल समाज के द्वारा शोक सभा किया गया जिसमे सभा में लोहरदगा में 30 जुलाई को स्वर्गीय शुभम साहू की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की गई तथा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी एवं अधिकतम फांसी की सजा देने की मांग की गई।इसके साथ ही दामोदर में हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अरविंद कुमार, उनकी पत्नी, प्रमोद गिरी की पत्नी खुशबू गिरी तथा मंटू मिस्त्री की पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सभा में चंदवा के प्रतिष्ठित समाजसेवी, वैश्य समाज के सम्मानित एवं मिलनसार व्यक्तित्व स्वर्गीय केशवलाल चावड़ा के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा में समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहू सहित रामनाथ गुप्ता., धनेश प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद, गोपाल जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, किशोर साहू, दिनेश कुमार साहू एवं मनीष कुमार सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।




