• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम और उसकी हेल्थ मैनेजर पत्नी ने दिया इस्तीफ़ा, फर्जीबाड़े का चर्चा तेज

Indiaprimenews by Indiaprimenews
August 3, 2025
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, क्राइम, बिज़नेस, राजनीति, वीडियो, व्यंग्य, समाचार, सोशल मीडिया
0
शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम और उसकी हेल्थ मैनेजर पत्नी ने दिया इस्तीफ़ा, फर्जीबाड़े का चर्चा तेज
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम और उसकी हेल्थ मैनेजर पत्नी ने दिया इस्तीफ़ा, फर्जीबाड़े का चर्चा तेज

कुणाल कुमार/सुपौल:शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम और उसकी हेल्थ मैनेजर पत्नी का इस्तीफ़ा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में फर्जीबाड़ा का चर्चा तेज हो गया है, दरअसल जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल में तैनात जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मिन्तुल्लाह और उनकी पत्नी निखत जहां प्रवीण (प्रबंधक, अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली) ने अपने-अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।बताया जा रहा है किदोनों का इस्तीफ़ा 2 अगस्त 2025 को सिविल सर्जन सह समिति सचिव को उनके ऑफिशियल ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ हौ। इस्तीफ़ा पत्र में पति–पत्नी ने एक-दूसरे की स्थिति का हवाला दिया है।वहीं DPM मिन्तुल्लाह ने स्वास्थ्य कारण का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है।तो वहीं उनकी हेल्थ मैनेजर पत्नी निखत जहां प्रवीण ने पति की तबीयत ठीक नहीं रहने की स्थिति में उनकी देखभाल करने का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया।दरअसल डीपीएम मिनतुल्लाह की संदिग्ध शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सिविल सर्जन के पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति ने जांच कमेटी गठित कर उनका सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए विभाग को भेजा गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में शैक्षणिक प्रमाणपत्र में फर्जीबाड़े की चर्चा तेज हो गई। सूत्र बता रहे हैं कि DPM मिन्तुल्लाह की डिग्री और शैक्षणिक प्रमाणपत्र को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। बताया गया है कि DPM मिनतुल्ला ने सीएमजे यूनिवर्सिटी मेघालय से मैनेजमेंट की डिग्री ली है, लेकिन यह विश्वविद्यालय 2014 में ही सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) और सुप्रीम कोर्ट दोनों ही इस संस्थान की डिग्रियों को अमान्य मान चुके हैं।इसी संदिग्ध डिग्री के आधार पर मिन्तुल्लाह जनवरी 2019 से फरवरी 2022 तक सरायगढ़ भपटियाही में हेल्थ मैनेजर और फरवरी 2022 से अब तक सुपौल सदर अस्पताल में डीपीएम के पद पर कार्यरत रहे हैं।अब सवाल उठता है कि संदेह की स्थिति में शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू करते ही स्वास्थ्य विभाग में सम्मानित पद पर तैनात दंपति DPM और हेल्थ मैनेजर ने इस्तीफा क्यों दे दिया। इस दंपति के इस्तीफा देने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।चर्चा यह भी हो रही है कि क्या इस्तीफ़ा देने के बाद मामला यहीं समाप्त हो जाएगा या फिर भविष्य में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।इस बाबत पूछे जाने परसिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि संदेह होने पर दोनों का शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags: biharnewssupaul
Previous Post

आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ आंदोलन।

Next Post

विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पप्पू यादव ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Next Post
विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पप्पू यादव ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पप्पू यादव ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बोदा पंचायत के देवी मण्डप में आयोजित सतरतीया जेठ जतरा का सफल आयोजन

बोदा पंचायत के देवी मण्डप में आयोजित सतरतीया जेठ जतरा का सफल आयोजन

May 27, 2026
चंदवा में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी,64 लाख तक का आया बिल

चंदवा में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी,64 लाख तक का आया बिल

May 25, 2026
आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले कुछ लोग संविधान को कमजोर करना चाहते हैं:राहुल गांधी

आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले कुछ लोग संविधान को कमजोर करना चाहते हैं:राहुल गांधी

April 12, 2026
संडे ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है:केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

संडे ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है:केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

April 12, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In