• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
India Prime News
  • Login
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग
No Result
View All Result
indiaprimenews.in
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय समाचार

लातेहार में चार लाख का विवाद मुस्कान में बदला, अदालत पहुंचने से पहले ही हुआ समझौता प्री-काउंसिलिंग की पहल रंग लाई

Indiaprimenews by Indiaprimenews
July 8, 2026
in अंतरराष्ट्रीय समाचार, क्राइम, देश, बिज़नेस, समाचार, सोशल मीडिया
0
लातेहार में चार लाख का विवाद मुस्कान में बदला, अदालत पहुंचने से पहले ही हुआ समझौता प्री-काउंसिलिंग की पहल रंग लाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बातचीत की मेज पर खत्म हुआ चेक बाउंस का विवाद18 जुलाई को विशेष लोक अदालत में मिलेगा समाधान का अवसर

लातेहार (झारखंड):अदालत की चौखट तक पहुंचे विवाद जब संवाद की मेज पर सुलझते हैं तो फैसला केवल मुकदमे का नहीं होता, रिश्तों में जमी कड़वाहट भी पिघल जाती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्री-काउंसिलिंग बैठक में ऐसा ही सुखद दृश्य देखने को मिला, जहां वर्ष 2023 से लंबित चेक बाउंस के मामले में दोनों पक्षों ने हाथ मिलाकर करीब चार लाख 20 हजार रुपये के विवाद का सौहार्दपूर्ण पटाक्षेप कर दिया। बार एसोसिएशन लातेहार के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने धैर्य, संवाद और विश्वास के साथ दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझौते की राह दिखाई, जबकि अधिवक्ता रमण गुप्ता और अधिवक्ता बदरु रजा ने सकारात्मक पहल करते हुए सहमति की डोर को मजबूत बनाया। लंबे समय से चला आ रहा विवाद कुछ ही देर की सार्थक बातचीत में समाप्त हो गया और दोनों पक्ष संतोष के साथ लौटे। बार एसोसिएशन लातेहार के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि प्री-काउंसिलिंग और लोक अदालत केवल मुकदमों के निपटारे का मंच नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों को जोड़ने और समाज में सौहार्द कायम रखने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से होने वाला समाधान किसी की हार या जीत नहीं, बल्कि दोनों पक्षों की साझा जीत होती है। अधिवक्ता रमण गुप्ता ने कहा कि बातचीत से निकला समाधान सबसे स्थायी होता है। यदि पक्षकार खुलकर अपनी बात रखें तो वर्षों पुराने विवाद भी बिना कटुता के समाप्त हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से विशेष लोक अदालत का लाभ उठाकर लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निपटारा कराने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने कहा कि लोक अदालत और प्री-काउंसिलिंग समय, धन और अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित होगी, जबकि 17 जुलाई तक प्री-काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाकर आपसी सहमति से लंबित मामलों का निपटारा कराने की अपील की।

Tags: Jharkhandnews
Previous Post

विशेष लोक अदालत की सफलता पर विमर्श, मामलों के त्वरित निपटारे में वकीलों से मदद की अपील

Indiaprimenews

Indiaprimenews

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बोदा पंचायत के देवी मण्डप में आयोजित सतरतीया जेठ जतरा का सफल आयोजन

बोदा पंचायत के देवी मण्डप में आयोजित सतरतीया जेठ जतरा का सफल आयोजन

May 27, 2026
चंदवा में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी,64 लाख तक का आया बिल

चंदवा में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी,64 लाख तक का आया बिल

May 25, 2026
आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले कुछ लोग संविधान को कमजोर करना चाहते हैं:राहुल गांधी

आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले कुछ लोग संविधान को कमजोर करना चाहते हैं:राहुल गांधी

April 12, 2026
संडे ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है:केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

संडे ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है:केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

April 12, 2026
indiaprimenews.in

India Prime News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें तुरंत आप तक पहुँचाता है। हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, और स्थानीय समाचारों को सरल भाषा में पेश करते हैं। लाइव वीडियो, ऑडियो न्यूज़ और आसान इंटरफेस के साथ, हम हर पाठक को जागरूक और जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India Prime News — आपकी भाषा, आपकी खबर।

No Result
View All Result
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • आरोग्य और स्वस्थ
  • क्राइम
  • खेल
  • ट्रेवल्स
  • तकनीकी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यंग्य
  • समाचार
  • वीडियो
    • सोशल मीडिया
    • ब्लॉग

© 2025 indiaprimenews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In